फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kormi won the inaugural match by defeating Banaras

Chandauli News: बनारस को हराकर कोरमी ने जीता उद्घाटन मैच

Thu, 02 Mar 2023 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Kormi won the inaugural match by defeating Banaras
कंदवा। क्षेत्र के कोरमी गांव में बुधवार को स्व. शिवमंगल राय स्मृति दो दिवसीय क्षेत्रीय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन पूर्व विधायक साधना सिंह ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कोरमी और बनारस के बीच खेला गया। इसमें कोरमी ने बनारस को 25 -15-, 25-18 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

उद्धाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ने कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है।खेल में प्रतिभाग करना सबसे बड़ी बात होती है। हार से सबक लेकर आगे बढ़ने वाली टीम ही अंत में विजय पताका फहराने में कामयाब होती है। इसलिए हारने वाली टीम को कभी भी मायूस नहीं होना चाहिए। प्रतियोगिता के अन्य मैचों में नोनार बिहार की टीम ने अमड़ा की टीम को 25 -17, 25-18 और धुस्का गाजीपुर की टीम ने कम्हरिया की टीम को 25-17 17- 15 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया। कमेंट्री डॉ. जय कुमार सिंह, रामनगीना पाण्डेय और रितेश ने की। निर्णायक संजय सिंह, जामवंत सिंह और जंगबहादुर रहे। इस अवसर पर अंजनी सिंह, युगेश सिंह, सोनू राय, राघवेन्द्र सिंह, डब्बू राय, अमित राय, रानू राय, पंकज, शुभम, विकास, सुधीर गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed