फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Korana: Ward number three seal of Semra and Syedaraja

कोराना: सेमरा और सेयदराजा का वार्ड नंबर तीन सील

Sun, 28 Jun 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Korana: Ward number three seal of Semra and Syedaraja
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रसित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। शनिवार की देर रात दो कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में रविवार को नियामताबाद के सेमरा गांव और सैयदराजा के वार्ड नंबर तीन को सील कर बाहरियों क आवागमन पर रोक लगा दी है। जिले में लगभग 35 हॉटस्पाट गांव हैं। साथ ही मरीजों के परिवार के सदस्यों और उनके संपर्क में आए लोगों की जांच कर सैंपल भेज दिए हैं। दोनों का वाराणसी आना जाना था। सेमरा का पाजिटिव वाराणसी में लंका पर एक निजी वाहन चलाता था। वहीं सैयदराजा का मरीज कैंसर पीड़ित था। वह इलाज के लिए वाराणसी आ जा रहा था। जिले में लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या 122 तक पहुंच चुकी है। इसमें 61 एक्टिव केस हैं। वहीं 60 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुुके हैँ जबकि एक व्यक्ति की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सैयदराजा संवाददाता के अनुसार शनिवार की देर रात को वार्ड नंबर तीन के हसरत मोहानी नगर का एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिसके बाद रविवार की सुबह नगर मे मिले तीसरे मरीज को लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम रेवसा स्थित आइटीआई कालेज में बने अस्पताल में भर्ती करा दिए। वहीं मरीज के परिवार के 11 सदस्यों और चार अन्य संपर्क में लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल ले गई। कोरोना संक्रमित के अस्पताल जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने नगर की तिरमुहानी से रेलवे फाटक तक और उसके बीच में पड़ने वाले दो और रास्तों को बांस बल्ली से बंद कर दिया गया। बाहरियों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। मरीज कैंसर से पीड़ित है और वाराणसी इलाज के लिए आता जाता रहा है।पड़ाव संवाददाता के अनुसार सेमरा गांव का मरीज वाराणसी में लंका स्थित एक व्यक्ति के यहां निजी वाहन चलाता था। 23 को लखनऊ से लौटने के बाद वह पीडीडीयू नगर में तबियत खराब होने पर इलाज कराने गया था। वहां भर्ती होने के बाद सुधार नहीं हुुआ तो डाक्टर की सलाह पर बीएचयू चला गया। वहा जांच में पाजिटिव पाया यगा। रविवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने गांव को सील कर दिया। लोगों को घरों मे रहने की सलाह दी गई है। मरीज के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

नियामताबाद। विकासखंड के कुढ़कला गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ ध्रुवराज यादव की देखरेख में कुल 181 परिवारों के करीब 881 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारी भी लोगों को दी गई। इस बाबत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ ध्रुवराज यादव ने बताया कि कुढ़कला गांव को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में लगाई गई थी। जिन्होंने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को साफ सफाई, मास्क, सेनेटाइजर आदि का प्रयोग करने की सलाह दी। वहीं गांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। गांव में जाने वाले चार सम्पर्क मार्गों को बैरिकेडिंग कर ब्लॉक कर दिया गया है। गांव रमें खाद्यान्न व अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए ड्यूटी लगाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम में संजय, राधा, शिवलाल, गौरव, बृज, शबा, रेखा, वंदनामणि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed