फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   koch ke sheeshe tode, chaalak ko daudaaya

कोच के शीशे तोड़े, चालक को दौड़ाया

Fri, 22 May 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
koch ke sheeshe tode, chaalak ko daudaaya
व्यासनगर रेलवे स्टेशन पर हो हल्ला करते श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्री - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। महाराष्ट्र के पनवेल से पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन डायवर्ट होकर आ रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन को जगह जगह रोके जाने से नाराज श्रमिकों ने व्यासनगर में खूब हंगामा किया। शाम छह बजे से आठ बजे तक ट्रेन से नीचे उतर कर ट्रेन पर पथराव किया। ट्रेन के चालक और गार्ड को मारने के लिए दौड़ाया। आरपीएफ ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। सवा आठ बजे ट्रेन खुली। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

लॉक डाउन की वजह से जगह जगह फंसे श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। इसी क्रम में श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन महाराष्ट्र के पनवेल से जौनपुर के लिए चली थी। ट्रेन काशी पहुंची लेकिन यहां काफी देर तक ट्रेन रुक गई। बाद में श्रमिकों को बताया गया कि अब ट्रेन पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जाएगी। इंतजार के बाद ट्रेन खुली लेकिन शाम 5:40 बजे व्यासनगर में ट्रेन फिर रूक गई। इंतजार के बाद श्रमिक नीचे उतरे और चालक से ट्रेन रुकने का कारण पूछा। बताया गया कि जौनपुर में जगह न होने के कारण ट्रेन पीडीडीयू नगर जा रही है। यहां भी स्टेशन खाली न होने के कारण ट्रेन रुकी है। श्रमिको ने अधिकारियों से बात करने को कहा तो चालक ने कुछ बोल दिया। इससे श्रमिक आक्रोशित ही गए और चालक तथा गार्ड को पीटने के लिए दौड़ा लिया। दोनों ने छिप कर जान बचाई। बाद में ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया। इससे ट्रेन के कोच के शीशे टूट गए। आरपीएफ के जवानों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। दूसरी तरफ ट्रेन व्यासनगर गांव के समीप क्रासिंग पर रुकी थी और कुछ यात्री गांवों की तरफ घूमने लगे। इससे ग्रामीण भयभीत हो गए और आनन फानन में गांव के रास्ते को बंद किया। इस बीच रात आठ बजे ट्रेन खुलने के लिए सिग्नल हो गया। इसके बाद यात्री शांत हुए और ट्रेन पर सवार हुए। ट्रेन खुलने पर आरपीएफ और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed