फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Knee filled water in railway hospital

रेलवे अस्पताल में भरा घुटने भर पानी

Thu, 17 Jun 2021 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Knee filled water in railway hospital
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की रेलवे कॉलोनियों में बारिश होते ही जल भराव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। रेलवे के साफ सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था के दावे की पोल खुल गई। रेलवे लोको मंडलीय अस्पताल में भी घुटने भर पानी जमा हो गया। इससे यहां भर्ती मरीजों, उनके तीमारदारों के साथ वैक्सीन लगवाने आए लोगों को दिक्कत हुई। अधिकारियों के क्वार्टर भी सुरक्षित नहीं रहे। युरोपियन कॉलोनी में जलभराव के बाद क्वार्टर स पानी निकालने में रेलकर्मी परेशान रहे।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल का मुख्यालय पीडीडीयू नगर में है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में 14722 रेल कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें पांच से सात हजार रेलकर्मचारी और उनके परिवार के लोगों को रहने के लिए 17 रेलवे कॉलोनियों में पांच हजार से अधिक रेलवे क्वार्टर बनाए गए है। यहां लगभग बीस हजार लोग रहते हैं। यूरोपियन कॉलोनी, रोजा कॉलोनी, स्टेशन कॉलोनी, मानसनगर, गया कॉलोनी, अप यार्ड कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, लोको कॉलोनी, डीजल कॉलोनी, प्लांट डिपो कॉलोनी से पानी निकासी के लिए नाला बना है। पानी गंदे नाले से जरिए कैली में गंगा नदी में गिरता है। इसी नाले के सहारे नगर पालिका क्षेत्र के सीवर का पानी भी गंगा नदी तक जाता है। नई सट्टी से रौना तक लगभग पांच किलोमीटर लंबे गंदे नाले की सफाई प्रति वर्ष रेलवे कराता है। इस वर्ष जल्दी मानसून की भविष्यवाणी की गई थी। बावजूद इसके समय से नाला सफाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को ईसीआर के जीएम जीएम एलसी त्रिवेदी रेलवे के विकास का जायजा ले रहे थे लेकिन रेलवे कॉलोनी में जलभराव की वजह से वे डीआरएम ऑफिस सभागार से ही निरीक्षण और उद्घाटन की खानापूर्ति की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed