फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kishore killed himself by hanging

किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, सदमें में परिवार

Mon, 17 Aug 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Kishore killed himself by hanging
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के परेवा गांव में रविवार की देर रात चौदह वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कक्षा नौंवी का छात्र था। किशोर ने फांसी क्यों लगाई, इसे लेकर परिवार के लोग परेशान है और पुलिस मामले की छानबीन मेें जुटी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को फंदे से नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

परेवा निवासी विक्रमा यादव का पुत्र विशाल यादव (14) नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा में कक्षा नौवीं कक्षा में पढ़ रहा था। पढ़ने में वह काफी होनहार था। इधर बीच स्कूल भी बंद चल रहा है। रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना कर अपने अपने कमरे में सोने चल गए। थोड़ी देर के बाद परिवार वाले जब विशाल के कमरे में गए तो दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांक कर देखा तो परिवार के लोगों के होश उड़ गए। अंदर विशाल छत की कुंडी में गमछे का फंदा बनाकर उस पर झूल रहा था। परिवार वालों के शोर मचाने पर आस पास के लोग भी एकत्र हो गए और पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विशाल ने आत्महत्या क्यों किया इसका पता नहीं चला। दो भाई और तीन बहनों में विशाल सबसे छोटा और सबका लाडला था। उसकी मौत से परिवार वालों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। पिता खेती किसानी कर परिवार की आजीविका चलाते हैं। बड़ी बहन निधि की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई विकास, बहन नीतू और अंजली सहित सभी का रो रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed