{"_id":"6470ecf82061c7e47f0aad64","slug":"kinnar-samaj-will-contest-the-lok-sabha-elections-chandauli-news-c-20-1-224409-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: लोकसभा का चुनाव लड़ेगा किन्नर समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: लोकसभा का चुनाव लड़ेगा किन्नर समाज
विज्ञापन
किन्नर यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमान चौधरी ने कहा कि चंदौली की जनता हमारे साथ है और हम लोकसभा का चुनाव भी इसी जोश के साथ लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव में भी हमारी जीत होगी। शुक्रवार को पीडीडीयू नगर पालिका परिषद की चेयरमैन सोनू किन्नर के शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि प्रमुख पर्टियों के नेताओं और मंत्रियों के अथक प्रयास के बाद भी पीडीडीयू नगर की जनता ने इतिहास रच दिया। निर्दल सोनू किन्नर को अपना जनप्रतिनिधि चुना है। अध्यक्ष पद की कुर्सी पर पहुंचने वाली सोनू प्रदेश की तीसरी किन्नर हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले वार्डो में हमें भ ज्यादा वोट मिलेंगे।हम लोकसभा चुनाव भी पूरी तैयारी के साथ लड़ेंगे। जनता हमारे साथ है। पीडीडीयू नगर में महज 200-250 किन्नरों ने प्रचार करके इतिहास रच दिया। लोकसभा चुनाव में देश के 22 लाख को बुलाया जाएगा। हर सीटों पर कम से कम पांच हजार किन्नर प्रचार करेंगे।तैयारी है कि लोकसभा चुनाव के दौरान लोगों के घरों तक पहुंच कर सीधा संपर्क किया जाए। जाहिर है कि हम चुनाव जीतेंगे। जनता से इतना कहना है कि हम निस्वार्थ सेवा करेंगे। पहले भी आशीर्वाद देने का काम करते थे और आगे भी कल्याण ही करेंगे।