फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kids are learning Shooting

बच्चे सीख रहे निशानेबाजी 

Mon, 23 May 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Mon, 23 May 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
 सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स बनारस पड़ाव में सात दिवसीय समर कैंप की शुरूआत रविवार को हुई। स्कूल के चेयरमैन दीपक कुमार बजाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कैंप की शुरूआत की। कैंप में पचास से अधिक स्कूलों के 700 बच्चे प्रतिभाग कररहे हैं। पहले दिन बच्चों में अत्यधिक उत्साह दिखा। बच्चों को समर कैंप के नियम बताए गए। बताया गया कि कैंप में ताइक्वांडों, ऐरोबिक्स, घुड़सवारी, निशानेबाजी, डांस, सिंगिंग, ड्रामा के साथ अन्य विषयों के बारे में प्रशिक्षण मिलेगा। 
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में चेयरमैन दीपक बजाज ने कहा कि जैपुरिया स्कूल्स बनारस का समर कैंप अपने आप में अनूठा है, यहां अपने स्कूल के अलावा अन्य सभी स्कूलों के बच्चों को भाग लेने की अनुमति दी जाती है। बताया कि इस वर्ष बच्चों को  ऐरोमॉडलिंग, ग्राफिक्स एण्ड ऐनीमेशन, तीरंदाजी का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना ने बताया कि कैंप में 03 से लेकर 14 वर्ष तक के बच्चों को सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े 11 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यालय के आईटी प्रमुख आशीष कुमार ने कैंप के नियम समझाए। इस मौके पर स्कूल के निदेशक संजय कुमार अग्रवाल, श्याम सुंदर  बजाज, गौरव अग्रवाल उपस्थित रहे। संचालन अध्याापिका शिखा, राशि एवं भावना ने संयुक्त रूप से की। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के निदेशक मनोज बजाज ने की। 
विज्ञापन

कृष्ण मुरारी मिश्र/अजातशत्रु चौबे 
बाइट-1400 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed