फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Khandwari Devi Inter College Chahania became the overall champion of badminton

Chandauli News: खंडवारी देवी इंटर कॉलेज चहनिया बना बैडमिंटन का ओवरऑल चैंपियन

Fri, 08 Aug 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Khandwari Devi Inter College Chahania became the overall champion of badminton
खंडवारी देवी इंटर कॉलेज बैडमिंटन की टीम - फोटो : samvad
जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, चंदौली स्थित इनडोर बैडमिंटन हॉल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जनपद भर के विभिन्न विद्यालयों की प्रतिभागी टीमों ने हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन के बल पर खंडवारी देवी इंटर कॉलेज, चहनिया ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, वहीं बेसिक शिक्षा परिषद, चंदौली की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है। प्रतियोगिता का सफल संचालन जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे ने किया। इस अवसर पर मनोज कुमार पांडे, देव कुमार आनंद, आशीष कुमार गुप्ता, अशोक कुमार, रंजीत कुमार, दिलीप कुमार सहित सभी ब्लॉक व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जनपद के खेल विकास की दिशा में इस आयोजन को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed