फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kasturba students will be shown the path to choose a career.

Chandauli News: कस्तूरबा की छात्राओं को दिखाई जाएगी कॅरिअर चुनने की राह

Thu, 11 Dec 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Kasturba students will be shown the path to choose a career.
जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अब कॅरिअर काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। तैयारी की जा रही है। उन्हें कॅरिअर काउंसिलिंग के माध्यम से भविष्य की राह दिखाई जाएगी। जिले में कुल 9 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं।
विज्ञापन

पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को आवासीय शिक्षा देने के लिए ये विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। छात्राओं की शिक्षा को बेहतर और सुदृढ़ करने के लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अब शासन के निर्देश पर इन छात्राओं को हाईस्कूल व इंटर की अर्हता वाले कॅरिअर व प्रोफेशनल कोर्स और इसके लिए कहां से अच्छी तैयारी की जा सकती है उसके बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्ययनरत छात्राओं को डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, एयर होस्टेस और ब्यूटीशियन बनने के लिए जानकारी दी जाएगी। इसके साथ इनकी कॅरिअर काउंसिलिंग भी कराई जाएगी।

बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के बाद छात्राएं रुचि के अनुसार अपना कॅरिअर बना सकेंगी। इसके साथ ही विभिन्न माध्यमों से छात्राओं को बेहतर कॅरिअर तलाशने में मदद की जाएगी। सभी केजीबीवी विद्यालयों में इस पहल को कराने की कवायद शुरू की जाएगी। इससे छात्राओं को कॅरिअर चुनने में आसानी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed