फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Karmanasha river bridge damaged in flood, traffic remains in danger

Chandauli News: बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुआ कर्मनाशा नदी का पुल, खतरे के बीच आवागमन

Sat, 05 Sep 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Karmanasha river bridge damaged in flood, traffic remains in danger
इलिया-शहाबगंज मार्ग पर कर्मनाशा नदी पर पुराने पुल का टूटा रेलिंग। संवाद
इलिया। इलिया-शहाबगंज मार्ग पर कर्मनाशा नदी पर बना पुराना पुल बाढ़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल की रेलिंग और सड़क जगह-जगह टूट गई है। पुल की हालत खराब होने के बावजूद चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पुल से दोपहिया वाहन सवार और पैदल राहगीर अब भी आवागमन कर रहे हैं। पुल पर कई स्थानों पर सड़क टूटने के साथ ही बड़े गड्ढे बन गए हैं। रेलिंग टूटने से नदी की तरफ सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही होने पर राहगीर नदी में गिरकर हादसे का शिकार हो सकते हैं। खासकर रात के समय पुल से गुजरना बेहद जोखिम भरा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ के दौरान पुल को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक पुल के दोनों तरफ स्पष्ट चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। न ही आवागमन रोकने के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है। पुल पर किसी सुरक्षा कर्मी की तैनाती भी नहीं है। इससे लोगों के जानमाल पर खतरा मंडरा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पुल से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट-



चूरमूली और खुरुहूजा गांव में बाढ़ पीड़ितों से मिले सपा सांसद



बबुरी। चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने बाढ़ प्रभावित चूरमूली और खुरुहूजा गांव का भी दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली। अधिकारियों को पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने और समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। सांसद ने डीएम से दूरभाष पर वार्ता कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और जरूरी व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद



इनसेट-



पूर्व विधायक ने लतीफशाह बीयर का लिया जायजा



सचित्र-



चकिया। सपा के पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार और सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने शुक्रवार को लतीफशाह बीयर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूर्व विधायक ने कहा कि लतीफशाह वीयर में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनहित और सुरक्षा के प्रति सजग रहते हुए क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर बेहतर व्यवस्थाएं होनी चाहिए।




इनसेट-



ब्लॉक प्रमुख ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा



धानापुर। स्थालीय ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित गांवों और राहत चौकियों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नेकनानपुर बाढ़ राहत चौकी, गद्दोचक, दिया और पसहटा में ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता और बचाव कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान बीडीओ राकेश मिश्रा, ज्ञानू सिंह, लक्ष्मण, विनय राज, परवेज आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed