फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kandwa: Changes in several seats of Pradhan and Zilla Panchayat members

कंदवा: प्रधान और जिला पंचायत सदस्यों के कई सीटों में बदलाव

Mon, 22 Mar 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kandwa: Changes in several seats of Pradhan and Zilla Panchayat members
कंदवा (चंदौली)। हाईकोर्ट के फैसले के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। आरक्षण सूची में बड़े पैमाने पर फेरबदल देखने को मिल रहा है। ग्राम प्रधान के साथ जिला पंचायत पदों की सूची में भी काफी बदलाव किया गया है। बदलाव के बाद चुनाव की तैयारी में जुटे लोगों को जहां झटका लगा है, वहीं अब नए प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने की रणनीति बन रही है।
विज्ञापन

बरहनी ब्लाक के बड़े गांवों में शुमार कम्हरिया अनारक्षित हो गया है तो घोसवा भी इसी श्रेणी में है। पिछली बार कम्हरिया पिछड़ी महिला तो घोसवा अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित हुआ था। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित बरहनी गांव इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित हो गया है। वहीं अरंगी सामान्य से महिला हो गया है। खिदिरपुर भी अनारक्षित व पिपरदहा पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हो गया है। वहीं असना गांव इस बार अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गया है जो पहले जारी सूची में अनारक्षित था। सिकठा गांव इस बार अनारक्षित श्रेणी में है जो पहली सूची में पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित था। ककरैत गांव पहले जारी हुई सूची में अनारक्षित श्रेणी में था जो अब जारी हुई सूची में पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हो गया है। वहीं अनारक्षित सूची में शामिल जमुड़ा और कंदवा अनुसूचित और डिग्घी गांव अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जारी सूची में ओबीसी के लिए सुरक्षित कंजेहरा अब अनुसूचित और दरौली अनारक्षित श्रेणी के लिए आरक्षित हो गए हैं। वहीं अनुसूचित के लिए आरक्षित गोपालपुर अब अनारक्षित श्रेणी में हो गया है। वहीं जिला पंचायत में बरहनी सेक्टर नंबर एक, दो और तीन पिछड़ी जाति के लिए और सेक्टर नंबर चार अनारक्षित था। अब जारी सूची के अनुसार सेक्टर नंबर एक दो और तीन महिला सीट हो गई जबकि सेक्टर नंबर चार पहले की तरह अनारक्षित की श्रेणी में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed