फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kalika thirteen hours late getting mail

तेरह घंटे लेट रही कालिका मेल

Wed, 07 Dec 2016 12:55 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 07 Dec 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Kalika thirteen hours late getting mail
मुगलसराय रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म।
कोहरे की मार से ट्रेनों के विलंब की स्थिति बढ़ती जा रही है। हावड़ा कालका मेल मंगलवार को 13 घंटे विलंब से कालका को रवाना हुई। वहीं कोहरे के कारण अत्यधिक विलंबित होने के कारण पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। चार दर्जन ट्रेनें चौदह घंटे तक विलंबित होकर गंतव्य को रवाना हुईं। इसके चलते जहां यात्रियों की फजीहत हो रही है वहीं न तो रेलवे प्रशासन ने और न ही रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए रैन बसेरा बनाने की पहल की। डीआरएम किशोर कुुमार ने बताया कि ट्रेनों की रिशेड्यूलिंग टाइम बढ़ने से ट्रेनों के परिचालन की स्थिति बिगड़ रही है। रेलवे बोर्ड ट्रेनों का परिचालन सुधारने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

आरंभिक स्टेशनों से  मंगलवार को रद्द रहने के कारण डाउन की ट्रेनों में संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, कोटा पटना एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल बुधवार को मुगलसराय नहीं पहुंचेंगी। इसी प्रकार लोकमान्य सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे, सियालदह दूरंतो एक्सप्रेस सात घंटे, हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस दस घंटे, संघमित्रा एक्सप्रेस सवा छह घंटे, हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस  आठ घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस 12 घंटे, हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस 14 घंटे, जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस 11 घंटे, अप पटना राजधानी एक्सप्रेस तीन घंटे, डाउन पटना राजधानी एक्सप्रेस नौ घंटे, हावड़ा कालका मेल 12 घंटे विलंबित होकर गंतव्य को रवाना की संभावना है। इसक प्रकार डाउन सियालदह राजधानी एक्सप्रेस नौ  घंटे, अप उपासना एक्सप्रेस सात घंटे समेत चार दर्जन ट्रेनें एक से 14 घंटे से अधिक विलंब से मुगलसराय पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed