फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kaleswaranath temple has many tasks unfinished, visitors will have problems

कालेश्वरनथ मंदिर पर कई कार्य पड़े हैं अधूरे, दर्शनार्थियों को होगी दिक्कत

Tue, 09 Mar 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kaleswaranath temple has many tasks unfinished, visitors will have problems
सकलडीहा। सांसद निधि से प्रस्ताव पास होने के बावजूद कालेश्वरनाथ बाबा मंदिर निर्माण कार्य अबतक अधूरा है। क्षेत्रीय लोगों का अरोप है कि सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों का बजट दिया है लेकिन स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते मंदिर का निर्माझा कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। सकलडीहा विकास खंड के चतुर्भुजपुर में काशी विश्वनाथ ट्रस्ट से संबद्ध बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर पर निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है। महाशिवरात्रि पर यहां तीन दिवसीय मेला लगता है। अधूर निर्माण कार्य के चलते शिव भक्तों को यहां दर्शन पूजन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों के मुताबिक एक वर्ष पहले सांसद निधि से करोड़ों रुपये लगाकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने अभी तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा जिसके चलते यहां का निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। मंदिर पर वर्षों से महाशिवरात्रि पर्व पर तीन दिवसीय मेला लगता आया है। इस दौरान भारी संख्या में शिवभक्त मंदिर पहुंचते हैं। मंदिर निर्माण के लिए केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने बजट दिया था। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए एक वर्ष का समय निर्धारित था लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। मंदिर में आज तक बिजली भी नहीं पहुंची है। साफ-सफाई की व्यवस्था भी दयनीय है। क्षेत्रीय लोंगों के मुताबिक उच्चाधिकारियों की लापरवाही के कारण निर्माण कार्य में विलंब हो रहा है। मंदिर के बाहर मलबा पड़ा हुआ है। इसकी वजह से यहां आने आने-जाने में भी लोगों की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एसडीएम संजीव सिंह ने बताया कि कार्यदाई संस्था को जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed