{"_id":"6462860e1083dd9f8606e244","slug":"kajal-nishad-is-not-an-actor-sanjay-nishad-chandauli-news-c-20-1-207541-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजल निषाद नहीं एक्टर : संजय निषाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजल निषाद नहीं एक्टर : संजय निषाद
विज्ञापन
चंदौली। मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद सोमवार पीडब्ल्यू डाक बंगले में कहा कि समाजवाद की स्थापना अखाड़े के पहलवानों के लिए हुई थी, भाड़े के पहलवानों के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि काजल निषाद नहीं, एक्टर हैं।
उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा के सुशासन की जीत हुई है। विपक्ष का काम मर्यादित तरीके से जनता की आवाज बुलंद करना है। काजल निषाद के बारे में कहा कि वह निषाद नहीं है। निषाद वह होता है जो निषाद जाति में जन्म ले, वह तो एक्टर हैं।
उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। निषाद समाज को मजबूत करने के लिए बच्चों को कौशल विकास करके स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। रामचरित मानस पर टिप्पणी की बाबत कहा कि जाकी रही भावना जैसी।
विज्ञापन
सरकार की बातों को लोगों तक पहुंचाएं
चंदौली। मत्स्य मंत्री डा संजय निषाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने को कहा।
उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ निषाद समाज के लोगों को मिल रहा है। चंदौली में मत्स्य मंडी के निर्माण से समाज के लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को जोड़ें। गांव-गांव जाकर सरकार की ओर से मछुआ समुदाय के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को लाभ पहुंचाने को कहा।