पीडीडीयू नगर। स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली तथा जिला खेल जगत फाउंडेशन की ओर से चार दिवसीय चंदौली खेल महोत्सव के तहत शनिवार को मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में ऊंची कूद प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 66 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 15 खिलाड़ी फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई हुए।
जिला महासचिव कुमार नंदजी ने बताया कि कैफ अली ने 4 फीट 8 इंच की छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। सौरव साव 4 फीट 6 इंच के साथ दूसरे, साहिल 4 फीट 4 इंच के साथ तीसरे स्थान पर रहे। साहिल पाल और मोहम्मद अनस ने 4 फीट 3 इंच की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को 31 अगस्त को प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समापन समारोह में मेडल और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। प्रथम विजेता को 500 रुपये का पुरस्कार भी मिलेगा। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राम प्रकाश, प्रधानाचार्य चंदन कुमार, कमलेश कुमार, कृष्णा श्रीवास्तव और अमित गौतम आदि मौजूद रहे।