पीडीडीयू नगर। स्टार इंस्टीट्यूट के वार्षिक प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को मेहदी रचे हाथ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ज्योति पाल को प्रथम पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता की शुरूआत संस्थापक देवीचरण ओझा ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की।
साठ मिनट में प्रतिभागियों को अपने सहयोगी के दोनों हाथों में पूरी मेंहदी लगानी थी। प्रतियोगिता में छात्राओं ने सहपाठी के दोनों हाथों पर दुल्हन मेहंदी, अरबिक मेहंदी व बेली मेहंदी जैसी अनेक आकृतियां बनाकर कला का प्रदर्शन किया। इस मेहंदी प्रतियोगिता में ज्योति पाल प्रथम, करिश्मा पाहवा दूसरे और श्वेता गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर संस्था के निदेशक दीपक कुमार ओझा ने कहा कि संस्था की ओर से ऐसी प्रतियोगिताएं कराने से हमारे पुरूष बहुल समाज में लड़कियों और महिलाओं को न सिर्फ अपनी कला दिखाने का एक मंच मिलता है, बल्कि स्वरोजगार अवसर के रूप में भी विकसित करने का प्रयास है। निर्णायक सुभाषिनी ओझा नहीं। इस अवसर पर मानष घोष, सुमित वर्मा, आयुष जायसवाल, विश्वजीत गुप्ता, अमन सिंह, प्रियांशु जायसवाल, रमेश यादव, सुशांत कुमार, विकास, शिवम वर्मा, गजल रहे। धन्यवाद ज्ञापन अमन सिंह ने किया।