फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jewellery worth Rs 2 lakh along with cash stolen from shop

Chandauli News: दुकान से नकदी सहित दो लाख के आभूषण चोरी

Mon, 18 Aug 2025 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 2 lakh along with cash stolen from shop
पड़ाव। मुगलसराय कोतवली अंतर्गत जलीलपुर पुलिस चौकी के चौरहट नई बस्ती में शनिवार की रात चोरों ने कास्मेटिक की दुकान का ताला तोड़ कर उसमें से 60 हजार रुपये नकद सहित दो लाख मूल्य के गहने चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चला तो भुक्त भोगी ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा का आश्वासन दिया है। वहीं चोरी की घटना से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

चौरहट नई बस्ती गांव में राशिद खान ने अपने घर में ही चूड़ी व कॉस्मेटिक की दुकान खोल रखी है। आगे दुकान है और उसके पीछे मकान में वह पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। शनिवार की रात वह दुकान बंद कर घर में पत्नी और बच्चों के साथ सो गए। सुबह बाहर निकले तो दुकान का ताला टूटा देख कर भौचक रह गए। अंदर जाकर देखा तो उसमें से नकदी और गहने गायब मिले। राशिद खान ने बताया कि चोरों ने कैश बाक्स तोड़ा है। उसके बाद दूसरे कमरे में घुसकर आलमारी में रखे 60 हजार रुपये नकद, सोने का झुमका, पायल, झालर, मंगलसूत्र, चार नथिया, चार लोकेट, चांदी का ब्रेसलेट, दो चांदी की अंगूठी, दो सोने की अंगूठी, और एक एंड्राइड मोबाइल सहित दो लाख रूपये मूल्य के आभूषण चुराए हैं। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। इसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed