{"_id":"aeacf576e89d7e96af8156fcc79b2e59","slug":"je-federation-work-outs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई महासंघ का कार्य बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई महासंघ का कार्य बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 25 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के सदस्यों ने बुधवार को अपनी
विज्ञापन
विभिन्न मांगों के समर्थन में बिलारीडीह स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
कार्यालय पर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया।
इस दौरान शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं अविलंब मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई। इसके पश्चात सभा का आयोजन किया गया।
ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, आरईडी, जल निगम तथा लघु सिंचाई विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों ने कार्य बहिष्कार किया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रारंभिक वेतन ग्रेड पे को 4800 रुपये करने की काफी दिनों से मांग की जा रही है लेकिन शासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि मांग के संबंध में कई बार सरकार को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। सरकार की संवेदनहीनता के चलते ही यह मामला पिछले काफी दिनों से लटका पड़ा है।
सभी विभागों में कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की जा रही है लेकिन हमलोगों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। कहा कि कार्य बहिष्कार के चलते निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व कार्य स्थल पर सरकारी सामानों के सुरक्षा की जिम्मेदारी हमलोगों की नहीं है। चेताया कि यदि अविंलब मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्तिकालीन हड़ताल किया जाएगा।
कार्य बहिष्कार व सभा में अमित कुमार शुक्ला, ईपीआर यादव, सत्यदेव मिश्रा, जेबीएस यादव, लक्ष्मीकांत शुक्ला, कमलेश पांडेय, हर्ष सिंह, जेपी यादव, प्रताप सिंह, आरके ओझा, धर्मेंद्र जायसवाल, सुचित कुमार सिंह, हरिनाथ, सुंदरम मिश्रा आदि शामिल रहे।