फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jayaprakash Tripathi, the chief Acharya who conducted Ram Mandir Bhumi Pujan, resident of Chandauli

Ram Mandir Bhumi Pujan कराने वाले मुख्य आचार्य जयप्रकाश त्रिपाठी का चंदौली से नाता, वेदों पर किया है शोध

Wed, 05 Aug 2020 11:24 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 05 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Jayaprakash Tripathi, the chief Acharya who conducted Ram Mandir Bhumi Pujan,  resident of Chandauli
भूमि पूजन कराते आचार्य - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास भूमि पूजन में चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर से सटे सहजौर निवासी पंडित जयप्रकाश त्रिपाठी मुख्य आचार्य रहे। श्रीराम मंदिर निर्माण के शिलान्यास-पूजन में न सिर्फ आचार्य की भूमिका निभाई बल्कि इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन पुनीत कार्य का हिस्सा बन गए। इस पावन कार्य में पंडित जयप्रकाश के शामिल होने से गांव सहित जिले के लोग खुुुुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। 

विज्ञापन


सहजौर निवासी तीन भाइयों में सबसे छोटे जयप्रकाश वर्षों से कर्मकांड कराते आ रहे हैं। शुरूआती शिक्षा के बाद वे वाराणसी में कर्मकांड की शिक्षा लेने चले गए। जयप्रकाश ने यजुर्वेद, सामवेद और ऋग्वेद पर शोध किए। इसके लिए राज्यपाल के हाथों एवार्ड भी मिल चुका है। वर्ष 1996 में घातक फिल्म की शूटिंग का शुभ मर्हूत पूजन कराया था।
विज्ञापन

 

Jayaprakash Tripathi, the chief Acharya who conducted Ram Mandir Bhumi Pujan,  resident of Chandauli
पंडित जयप्रकाश त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
यही नहीं द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती भी इनके यजमान बने हैं। इनकी विद्वता की वजह से मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास पूजन के लिए विश्व हिंदू परिषद ने बीस दिन पूर्व जयप्रकाश त्रिपाठी को आमंत्रित किया।

एक अगस्त को विद्वान जयप्रकाश अयोध्या के लिए रवाना हुए। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास कराया। बड़े भाई सेवानिवृत्त शिक्षक और मझले भाई चिकित्सक अवधेश त्रिपाठी ने पूरे परिवार के साथ पूरे कार्यक्रम को लाइव देखा।

Jayaprakash Tripathi, the chief Acharya who conducted Ram Mandir Bhumi Pujan,  resident of Chandauli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भारत के परम वैभव प्राप्ति के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री ने किया पूजन

काशी विद्वत परिषद के मार्गदर्शन में श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री ने विश्व में शांति और भारत के परम वैभव की प्राप्ति के संकल्प के साथ भूमिपूजन किया।  काशी विद्वत परिषद के मंत्री डॉ. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि बुधवार सुबह 9.30 बजे पूजन आरंभ हुआ।

गौरी गणेश के पूजन के बाद कलश पूजन और पंचांग पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद शिला पूजन हुआ और पांच शिलाएं नंदा, भद्रा, जया, रिक्ता और पूर्णा को रखा गया। काशी से गया चांदी का कछुआ और उसके ऊपर शेषनाग को विराजमान कराया गया है। फिर पंचरत्न डाले गए। वास्तु पुरुष, सर्वोषधि और देश के विभिन्न स्थानों से आई वस्तुओं व रत्नों को डाला गया।

भगवान राम के भूमिपूजन को तीन चरणों में बांटा गया था। तीन अगस्त को पहले दिन भगवान गणेश की पूजा, गणेश अथर्व शीर्ष के पाठ के बाद 1108 लड्डू भगवान गणेश को अर्पित किए गए। दूसरे दिन अयोध्या की परंपरा के अनुसार, महानिशान पूजा संपन्न हुई।

इसमें हनुमानगढ़ी पर हनुमान जी से प्रार्थना की गई कि भगवान राम के काम निर्विघ्न संपन्न हों। इसके बाद रामलला के विग्रह पर वैष्णो संप्रदाय की सबसे बड़ी पूजा संपन्न हुई। काशी विद्वत परिषद की ओर से प्रो. रामचंद्र पांडेय और प्रो. विनय पांडेय समेत दो कर्मकांडी ब्राह्मण भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed