फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Javelin thrower Shivpal leaves for Tokyo with blessings from his father

पिता से आशीष लेकर जेवलिन थ्रोवर शिवपाल टोकियो हुआ रवाना

Fri, 23 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Javelin thrower Shivpal leaves for Tokyo with blessings from his father
पीडीडीयू नगर। जेवलिन थ्रोवर शिवपाल सिंह शुक्रवार को पिता रामश्रय सिंह का आशीर्वाद लेकर दिल्ली हवाई अड्डे से टोक्यो ओलंपिक के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ, पिता और बुजुर्गों के आशीर्वाद से वे स्वर्ण पदक लेकर लौटेंगे। उनके गांव हिंगुतरगढ़ में बृहस्पतिवार से हवन-पूजन चल रहा है। वायुसैनिक शिवपाल सिंह (25) ने 10 मार्च 2020 में दक्षिण अफ्रीका में क्वालीफाइंग मुकाबले में तय 85 मीटर की अपेक्षा 85.47 मीटर भाला फेंक कर टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल किया था।
विज्ञापन

बीते वर्ष कोरोना की वजह से ओलंपिक स्थगित रहा। इस वर्ष ओलंपिक की घोषणा होने के बाद से ही शिवपाल ने जीतोड़ मेहनत शुरू कर दी। शुक्रवार को सुबह 9 बजे शिवपाल पुणे से दिल्ली आए और वहां से शाम 6 बजे टोक्यो के लिए रवाना हुए। पिता रामश्रय सिंह और भाई नंदकिशोर से शिवपाल की बात हुई। पिता ने उनसे कहा कि चंदौली को स्वर्ण पदक की आस है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. ललित भनोट ने भी शिवपाल के पदक जीतने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी पहले ही शिवपाल सिंह पर विश्वास जता चुके हैं। उन्होंने 27 जून को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शिवपाल सिंह को सराहा था। कहा था कि शिवपाल का पूरा परिवार ही इसी खेल से जुड़ा है। उनके पिता, चाचा और भाई सभी भाला फेंकने में दक्ष हैं। परिवार की यही परंपरा उनके लिए टोक्यो ओलंपिक में जीत दिलाएगी। शिवपाल के पिता रामाश्रय सिंह भी भाला फेंकते थे। वे पीएसी में हेड कांस्टेबल हैं। चाचा जगमोहन सिंह नेवी में जेवलिन थ्रो के ही कोच व छोटे भाई नंदकिशोर सिंह भी जेवलिन थ्रो के खिलाड़ी हैं। चाचा ने ही शिवपाल की खेल के प्रति लगन देख कर 13 साल की उम्र में प्रशिक्षण देना शुरू किया था। खेल के बल पर ही वर्ष 2013 में एयरफोर्स में नौकरी मिली। शिवपाल सिंह ने दक्षिण एशियाई खेलों में काठमांडू में 84 मीटर व एशियन चैंपियनशिप में 86.48 मीटर भाला फेंकने में रजत पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed