फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Janeshwar kept fighting for the poor, labourers and farmers till the last moment: Ramkishun

अंतिम समय तक गरीबों, मजदूरों और किसानों की लड़ाई लड़ते रहे जनेश्वर: रामकिशुन

Wed, 06 Aug 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Janeshwar kept fighting for the poor, labourers and farmers till the last moment: Ramkishun
सपा कार्यालय में जनेश्वर मिश्र के चित्र पर को पुष्प अर्पित करते सपा कार्यकर्ता: संवाद  - फोटो : news
पीडीडीयू नगर। महान समाजवादी चिंतक एवं छोटे लोहिया कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र की जयंती मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय, मुगलसराय में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके समाजवादी विचारों और संघर्षों को याद किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि जनेश्वर मिश्र अंतिम समय तक गरीबों, मजदूरों और किसानों के हक के लिए संघर्षरत रहे। वे सच्चे मायने में समाजवाद के पुरोधा थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने का सपना जनेश्वर मिश्र का था, जो अभी अधूरा है। पार्टी के लोग इसे पूरा करने के लिए संकल्पित हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि जनेश्वर जी का सपना था कि समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में लाल किले पर तिरंगा फहराया जाए। यह सपना अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव साकार करेंगे। सभासद आरती यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने सामाजिक कुरीतियों, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा आवाज बुलंद की। वे जीवन भर जनहित के मुद्दों पर अडिग रहे। आज भी उनके विचार आधुनिक भारत के निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम में बैजनाथ यादव, प्रेमनाथ तिवारी, रिंकू राईन, सुरेंद्र यादव, रामनाथ, विकास चौबे, संतोष मिश्रा, याकूब शाह, संजय प्रसाद, संजय भारती सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed