पीडीडीयू नगर। उत्तर रेलवे के अंबाला-लुधियाना जंक्शन के मध्य गोविंदगढ़ स्टेशन पर निर्माण कार्यों के तहत नन इंटरलाकिंग की वजह से 21 से 25 तक पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्र से होकर चलने वाली छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसमें पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाली जम्मूतवी हमसफल एक्सप्रेस भी शामिल है। यह अप में 23 को और डाउन में 25 मई को निरस्त रहेगी। इसके साथ ही 13 ट्रेनों को मार्ग बदल कर चलाया जाएगा।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि नन इंटर लाकिंग के कारण दरभंगा जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 को अप में और 22 को डाउन में, डाउन अमृतसर दरभंगा एक्सप्रेस 23 को निरस्त रहेगी। सियालदह जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस अप में 23 को और डाउन में 25 को, जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस 22 को अप में और 25 को डाउन में निरस्त रहेगी। इसी तरह 20 और 22 को कटिहार अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस चंडीगढ़ सानेहवाल के रास्ते चलेगी। कोलकाता अमृतसर एक्सप्रेस 21 को, अप और डाउन धनबाद फिरोजपुर एक्सप्रेस 20 से 23 मई तक, 22 और 23 मई को जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, अप और डाउन जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस 20 से 23 को, सानेहवाल-चंडीगढ़ के रास्ते चलेगी। इसी तरह 22 को कोलकाता अमृतसर जकि 24 को अमृतसर कोलकाता एक्सप्रेस लुधियानी धूरी राजपुरा जंक्शन के रास्ते चलेगी। 23 मइ को सहरसा अमृसर एक्सप्रेस जाखर जंक्शन-धूरी जंक्शन और लुधियान जाएगी।