फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   jam on Accidental death of elderly

दुर्घटना में अधेड़ की मौत पर जाम

Sun, 30 Oct 2016 08:13 PM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 30 Oct 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
 jam on Accidental death of elderly
सड़क जाम करते ग्रामीण।
सदर कोतवाली क्षेत्र नरसिंहपुर खुर्द गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने रिक्शा-ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक अधेड़ की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद रिक्शा-ट्राली ट्रक में फंस कर दो किमी दूर लीलापुर गांव तक चली गयी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया और मृतक परिजनों को अहेतुक सहायता राशि देने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन

चंदौली के वार्ड नंबर पांच निवासी मिठाई लाल पासवान (50) तीन अन्य लोगों के साथ रिक्शा-ट्राली पर सवार होकर सब्जी खरीदने नवीन मंडी समिति जा रहे थे। रिक्शा ट्राली मिठाई लाल स्वयं चला रहे थे, जबकि चन्दौली नगर निवासी गुड्डूू (26), फगुईयां निवासी बाबूलाल (34) व खगवल गांव निवासी जीउत (28) पीछे बैठे हुए थे। जैसे वह नरसिंहपुर खुर्द गांव के सामने हाइवे पर पहुंचे। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में रिक्शा-ट्राली को टक्कर मार दी। इस हादसे में मिठाई लाल ट्रक के नीचे आ गए, जबकि जोरदार टक्कर लगने के कारण रिक्शा-ट्राली पर बैठे तीनों लोग सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। हादसे के बाद हाइवे पर नरसिंहपुर व जसौली गांव के ग्रामीणों ने हाइवे को पूरी तरह से जाम कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे तक ग्रामीण सड़क पर डटे रहे। उनकी मांग थी कि मृतक परिजनों को तत्काल अहेतुक सहायता राशि दी जाए। कोतवाल एके ओझा द्वारा किसी प्रकार समझा-बुझाकर मामले को शांत किया गया। इसके पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजा। दूसरी ओर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जीउत व गुड्डू को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed