फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jam from vehicles caravan

वाहनों के कारवां से जाम

Fri, 10 Mar 2017 01:15 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 10 Mar 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
Jam from vehicles caravan
लगता रहा जाम।
जनपद के चारों विधान सभा में चुनाव शांति पूर्ण तरीके से निपट गया। चुनाव कराने आये सुरक्षा बल गुरुवार को वापस अपने जिले के लिए निकले। चुनाव के दिन बाजार बंद होने व होली का पर्व नजदीक होने से गुरुवार को सड़क पर औसतन ज्यादा भीड़ रही। बड़े बड़े वाहनों के निकलने से नगर सहित अन्य क्षेत्रों में जाम लग गया। लोग एक घंटे के काम को कई घंटे में निपटाये। चुनाव कराने के लिये सुरक्षा कर्मी बड़े बड़े वाहनों में आये थे। वापस जाते से उनके निकल में समय लग रहा था। वहीं चुनाव में मुस्तैद पुलिस भी गुरुवार को      सुस्त रही। जनपद में बुधवार को मतदान हुआ था। मतदान कराने के लिये बाहर से फोर्स आयी थी। गुरुवार को वाहनों में सवार होकर सुरक्षाकर्मी वापस जा रहे थे। विभिन्न क्षेत्रों से आये पुलिस वाले भी वापसी करे थे। मतदान के कारण बाजार बंद रहा है। होली का पर्व लोगों के सिर पर है। गुरुवार को बाजार खुले तो लोग खरीददारी करने के लिये टूट पड़े। सड़कों बाइक, रिक्सा, आटो से लोग पहुंच रहे थे। इस कारण सड़क संकरी हो गयी।
विज्ञापन

शनिवार को मतगणना होने के कारण बाजार में सन्नाटा पसरा रहेगा। लोग आज ही खरीददारी कर लेना चाहते थे। समयाभाव के कारण लोगबाग खरीद करने के लिये परिवार के साथ आये। वहीं चुनाव डयूटी समाप्त करने के बाद आसपास जिलों से आये पुलिसकर्मी भी बाइकों से वापस जा रहे थे। बड़े वाहनों के शहर से गुजरने के कारण जीटी रोड पर जाम लगा रहा। चकिया तिराहे से लेकर पड़ाव तक जाम ही जाम लगा रहा।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी भी चुनाव के बाद सुस्त रहे। जिससे सड़क पर मनमाना चलता रहा। वहीं सवारी भर रहे वाहन भी बेतरतीब तरीके से खड़े रहे जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed