{"_id":"572a590c4f1c1b32375cd14f","slug":"jam-for-transformers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर के लिए जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर के लिए जाम
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Thu, 05 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर बदलने के लिए नारेबाजी करते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानापुर कस्बा स्थित बौरहवा बाबा चौराहे पर सौ केवीए के जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्का जाम किया। दो घंटे तक जाम के बाद मौके पर पहुंचे एसडीओ ने समझा बुझाकर शांत कराया।
प्रदर्शन कारियों ने बताया कि गांव में लगे सौ केवीए के ट्रांसफार्मर से पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति होती है। एक सप्ताह पहले ट्रांसफार्मर ओवरलोड की वजह से जल गया। क्षेत्रीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई और एई से कई बार फरियाद की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बिजली आपूर्ति न होने से पेयजल आपूर्ति भी ठप है और दैनिक जन जीवन प्रभावित हो रही है। इन समस्याओं से नाराज होकर बुधवार को दोपहर में दो बजे व्यापारी और ग्रामीण सड़क पर पहुंचे और चक्का जाम कर दिया। जाम से वाहनों का आवागमन रूक गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने बिजली विभाग के एसडीओ राधेश्याम यादव से वार्ता करायी।
एसडीओ ने चौबीस घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में प्रधानपति गुड्डू यादव, मुकुंद रस्तोगी, सुहेल खान, जन्नत, शाह आलम खान, मुनव्वर खान, बृजेश पटवा, पंकज रस्तोगी आदि रहे।
विज्ञापन
ो