फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jagmgaa lights stalls

रोशनी से जगमगाए पंडाल

Sun, 09 Oct 2016 01:41 AM IST
chandauli
chandauli Updated Sun, 09 Oct 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Jagmgaa lights stalls
दुर्गा की प्रतिमा का पूजन अर्चन करते भक्त। - फोटो : chandauli
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शनिवार को पूजा पंडालों के कपाट मां के दर्शन के लिए खोल दिए गए। भक्तों ने महासप्तमी पर कालरात्रि अर्थात काल को जीतने वाली मां दुर्गा की आराधना की। उधर, शाम होते ही पूजा पंडाल दूधिया रोशनी से जगमगा उठे। जबकि पंडालों के पास लगे मेलों का भी लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। मुख्यालय सहित जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में स्थापित पूजा पंडालों में मां दुर्गा की आराधना श्रद्धा व भक्ति के साथ शुरू हो गई। पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं के कपाट पूजन-अर्चन के बाद खोल दिए गए। पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह बने भव्य पूजा पंडाल शाम होते ही रंग बिरंगे लाइटों व विद्युत लताओं की रोशनी से जगमग हो उठे। पंडालों की सुंदर सजावट लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। पंडालों में मां दुर्गा के साथ ही अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी।
विज्ञापन


श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर, महावीर स्पोर्टिंग क्लब, शिव क्लब, मां शक्ति सेवा समिति, यंग ब्वायज क्लब की ओर से पूजा पंडाल स्थापित किए गए थे। सदर विकास खंड के मद्घेश्वर दुर्गा पुजा समिति मद्घुपुर में स्थापति मां दुर्गा की आराधना सकलडीहा विधायक सुशील सिंह ने की। वहीं ग्रामीण अंचलों में बिछियां, मझवार, नेगुरा, सहित अन्य गांवों में बने पूजा पंडाल में दर्शनार्थियों की भीड़ देखने को मिली। वै इस दौरान पूजा कमेटी के सदस्य सक्रिय दिखे। वहीं पुलिस भी नगर में चक्रमण करती रही।
विज्ञापन


मुगलसराय में भी दुर्गा पूजा पंडालों में महासप्तमी पर दर्शनार्थियों की भीड़ उमडी। जयकारों के बीच भक्तों ने दर्शन पूजन किया। नगर के दुर्गानगर कालोनी, आरपीएफ कालोनी, राममंदिर, लाठ नंबर एक और दो,  परमार कटरा, पटेलनगर, रविनगर, अफीम कोठी, जायसवाल भवन, मानसनगर, गया कालोनी, सेंट्रल कालोनी, अमोघपुर, बिछुआ मंदिर, सिकटिया दुर्गाबाड़ी सहित अन्य स्थानों पर स्थापित दुर्गा पंडालों में देर रात तक भीड़ रही। इंडियन इस्टीट्यूट कालोनी में मेला लगा। पंडालों के पास लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों से भजन कीर्तन का प्रसारण होता रहा। चकिया संवाददाता के अनुसार, शिकारगंज,  सिकंदरपुर, सैदूपुर में स्थापित पूजा पंडालों पर आकर्षण  सजावट की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के पूर्वी बाजार में वंदना  दुर्गा पूजा, चौक झंडा नव ज्योति दुर्गा पूजा, मुहम्मदाबाद बाल ज्योति  दुर्गा पूजा, महाराजा किला दुर्गा पूजा, सहदुल्लापुर दुर्गा पूजा, लोहटिया  मार्केट दुर्गा पूजा, बाल युवा दुर्गा पूजा समिति, बलिया, शिकारगंज कस्बा,  सिकन्दपुर, सैदूपुर, मुरहुआ, मंगरौर सहित तमाम स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किये गये हैं। इलिया संवाददाता के अनुसार कस्बा के रोहाखी, खखड़ा तथा बरियारपुर  दुर्गा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए भीड़ जुटी। दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार अव्यवस्थाओं के बीच चंदासी कोयला मंडी में दो स्थानों पर पंडालों का निर्माण किया गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed