फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   It is possible to overcome fear, stress and depression through mutual dialogue.

Chandauli News: परस्पर संवाद से भय, तनाव और अवसाद से उबरना है संभव

Thu, 16 Oct 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
It is possible to overcome fear, stress and depression through mutual dialogue.
पीजी कॉलेज में बुधवार को आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि परस्पर संवाद से भय, तनाव और अवसाद से उबरना संभव है।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता डॉ. वंदना और डॉ. सीता मिश्रा ने बताया कि प्राकृतिक आपदाएं, युद्ध, महामारी या किसी भी प्रकार की मानवीय त्रासदी के समय लोगों का मानसिक संतुलन गंभीर रूप से प्रभावित होता है।
विज्ञापन

ऐसे समय में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और विशेषज्ञों की भूमिका अत्यंत आवश्यक होती है। कहा कि मानसिक स्वास्थ्य ऐसी अवस्था है जिसमें व्यक्ति अपनी भावनाओं, विचारों और व्यवहारों को संतुलित रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुझाव दिया कि विद्यालयों और समुदायों में मानसिक स्वास्थ्य पर नियमित कार्यशालाएं आयोजित की जानी चाहिए ताकि लोग समय रहते अपनी भावनात्मक चुनौतियों को पहचान कर सहायता प्राप्त कर सकें।
आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। मनोवैज्ञानिक परामर्श, सामुदायिक सहयोग और परस्पर संवाद के माध्यम से भय, तनाव और अवसाद से उबरना संभव है। समाजशास्त्र विभाग के प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत नहीं, वरन सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों ने अपने विचार साझा किए और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्षता उप प्राचार्य प्रो. दयानिधि सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed