फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   It is necessary to give proper nutrition to increase immunity.

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सही पोषण देना जरूरी : डॉ. राजेश

Thu, 13 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to give proper nutrition to increase immunity.
कंदवा। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए शुरू के एक हजार दिन यानि गर्भकाल के 270 दिन और बच्चे के जन्म के दो साल (730 दिन) तक का समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान पोषण का खास ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है क्योंकि इस दौरान स्वास्थ्य को हुआ नुकसान पूरे जीवन चक्र को प्रभावित कर सकता है। ये बातें पीएचसी बरहनी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने बताईं।
विज्ञापन

कहा कि मां यदि बच्चे को सही पोषण दे तो बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और बच्चा स्वस्थ जीवन जी सकेगा। जब बच्चा 6 माह अर्थात 180 दिन का हो जाता है तब स्तनपान शिशु की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं होता है। इस समय बच्चा तीव्रता से बढ़ता है और उसे अतिरिक्त पोषण की आवश्यकता होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार नवजात शिशु को स्तनपान के साथ 6 माह की आयु पूरी होने के बाद पूरक आहार देना शुरू कर देना चाहिए। पूरक आहार 6 माह के बाद ही शुरू करना चाहिए। बच्चों को देर से पूरक आहार देने से उनका विकास धीमा हो जाता है या रुक जाता है। साथ ही बच्चे में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी होने की संभावना बढ़ जाती है और वे कुपोषित हो सकते हैं। बताया कि स्तनपान के साथ 6 माह के बाद के आयु के बच्चों को 250 मिली आधा कटोरी अर्द्धठोस आहार दिन में दो बार शुरू में कम मात्रा में फिर बढ़ते क्रम में देना चाहिए। वहीं 9 से 11 माह के बच्चे को स्तनपान के साथ 250 मिली की आधी कटोरी दिन में तीन बार पहले कम फिर बढ़ते क्रम में देनी चाहिए। 11 से 23 माह के बच्चे को भी स्तनपान के साथ 250 मिलीलीटर की पूरी कटोरी दिन में तीन बार देनी चाहिए। बच्चे को तरल आहार न देकर अर्द्धठोस पदार्थ देने चाहिए। भोजन में चतुरंगी आहार (लाल, सफेद, हरा व पीला) जैसे गाढ़ी दाल, अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल और दूध व दूध से बने उत्पाद खिलाने चाहिए। इनमें भोजन में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन, खनिज पदार्थ, रेशे और पानी जैसे आवश्यक तत्व जरूर होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed