फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   It has been 20 days since the session started, books have not reached schools.

Chandauli News: सत्र शुरू हुए हो गए 20 दिन, नहीं पहुंची स्कूलों में किताबें

Sat, 20 Apr 2024 03:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
It has been 20 days since the session started, books have not reached schools.
कंदवा। परिषदीय विद्यालयों को खुले 20 दिन हो गए मगर शिक्षा व्यवस्था अभी पटरी पर नहीं आ सकी है। दवा किया गया था कि विद्यालय में पहले दिन ही छात्रों को नई किताबें मिल जाएंगी लेकिन अब तक किताबें नहीं आई हैं। पुरानी किताबों से किसी तरह अध्यापक पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


बरहनी विकास क्षेत्र में 82 प्राथमिक, 27 उच्च प्राथमिक और 27 कंपोजिट विद्यालय मिलाकर कुल 136 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें करीब 25 हजार बच्चे नामांकित हैं। इन बच्चों को बिना किताबों के पढ़ाई करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। शिक्षकों ने बच्चों के लिए पुराने बच्चों से किताब लेकर व्यवस्था बनाने की कोशिश तो जरूर की है लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही है। बिना किताब के बच्चों की शिक्षा को लेकर अभिभावक व बच्चों के साथ शिक्षक भी परेशान हैं। खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी रामआसरे राम ने बताया कि कुछ किताबें बीआरसी पर आ गई हैं। उन्हें शीघ्र ही बच्चों में वितरित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed