फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Issue of tree felling at Forest Department nursery heats up.

Chandauli News: वन विभाग की नर्सरी के पेड़ों की कटाई का मामला गरमाया

Sat, 25 Jul 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Issue of tree felling at Forest Department nursery heats up.
नौगढ़ के औरवाटांड़ में वन विभाग की नर्सरी से हो रही लकड़ी कटाई। स्रोत:-जागरूक पाठक
नौगढ़। नौगढ़ वन रेंज के औरवाटांड़ स्थित वन विभाग की नर्सरी में लकड़ी कटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर यूकेलिप्टस के पेड़ों की कटाई कर लकड़ी बेचने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी नन्हकू ने शिकायत में आरोप लगाया है कि वन नर्सरी के करीब 50 एकड़ क्षेत्र में लगभग 150 टन यूकेलिप्टस की लकड़ी काटी जा चुकी है। उनका कहना है कि कटाई के बाद लकड़ी को खुलेआम बेचा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरी कार्रवाई योजनाबद्ध तरीके से की गई है और विभागीय अधिकारी मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। इधर, सोशल मीडिया पर लकड़ी कटाई का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। इस संबंध में
विज्ञापन

नौगढ़ रेंज के रेंजर संजय श्रीवास्तव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आंधी और बारिश के दौरान वन क्षेत्र में कई यूकेलिप्टस के पेड़ गिर गए थे। इन्हें उठवाकर नौगढ़ वन रेंज कार्यालय परिसर में सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि विभागीय आदेश मिलने के बाद नियमानुसार इनकी नीलामी कर बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed