फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Irrigation problem due to silt accumulation

माइनर की सफाई न होने से आधा दर्जन गांवों में धान की रोपाई बाधित

Sun, 25 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Irrigation problem due to silt accumulation
चकिया। चंद्रप्रभा सिस्टम के नकोइया मुख्य नहर से निकली गुलगुलिया माइनर और लेफ्ट कर्मनाशा मुख्य नहर से निकली गौरी शाखा माइनर की साफ-सफाई न होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा। इससे दर्जनों गांवों में धान की रोपाई बाधित है।
विज्ञापन

रामपुर कलां माइनर की वर्षों से सफाई न होने माइनर में सिल्ट जमा हो गई है, साथ ही झाड़ झंखाड़ से पटा है, इससे नहर में पानी का फ्लो प्रभावित है। पानी के अभाव में बैरी, रामपुर कलां, राम लक्ष्मणपुर, पिपरिया सहित अन्य गांवों में धान की रोपाई का कार्य बाधित है। किसान अमरनाथ पटेल, रामअवध पटेल, राधेश्याम यादव, अरविंद सिंह, मंगल, राजनाथ, छन्नू सिंह, रमेश आदि ने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों से कई बार नहर की सफाई कराने की गुहार लगाई गई। इसके बाद भी सफाई नहीं कराई जा सकी। इसके चलते आज लेफ्ट कर्मनाशा मुख्य नहर से निकली गौरी शाखा माइनर में टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। भाकियू के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पाल ने कहा कि इस समस्या के निदान के लिए एसडीएम के साथ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन कोई सार्थक कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन दोनों अधिकारियों ने मानइर के हालत का जायजा लिया। वीरेंद्र पाल ने चेतावनी दिया कि यदि दोनों माइनरों की सफाई नहीं की गई तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होगे।
विज्ञापन

चकिया। चंद्रप्रभा सिस्टम के सीपी रेगुलेटर से 25 क्यूसेक पानी चंद्रप्रभा नदी में गिर कर बर्बाद हो रहा है। बावजूद इसके सिंचाई विभाग के अधिकारियों की निगाह इस समस्या पर नहीं जा रही है। भाकियू के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पाल ने कहा कि बरसात कम होने से चंद्रप्रभा बांध में पानी कम है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में सीपी रेगुलेटर से 25 क्यूसेक पानी नदी में गिरकर बर्बाद होने से समस्या बढ़ रही। उन्होंने समस्या के निराकरण कराने की मांग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed