फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Investigation of teachers posted in Kasturba schools begins

कस्तूरबा विद्यालयों में तैनात शिक्षिकाओं की जांच शुरू

Mon, 15 Jun 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Investigation of teachers posted in Kasturba schools begins
पीडीडीयू नगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में फर्जी तरीके से नौकरी करने का खुलासा होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग भी अलर्ट हो गया है। शासन के निर्देश पर जिले में संचालित सभी नौ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में तैनात करीब 50 शिक्षिकाओं के कागजतों की जांच स्कूल स्तर पर शुरू हो गई है। साथ ही उनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच शिक्षा विभाग के बोर्ड कार्यालय के अलावा विश्वविद्यलायों और कालेजों से भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में एक ही नाम पर दो दर्जन से अधिक जगह नौकरी करने का खुलासा होने के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में इसकी परत दर परत खुलने लगी है। लगातार फर्जी तरीके से नौकरी करने के मामले सामने आने के बाद इन स्कूलों में तैनात सभी शिक्षिकाओं के नियुक्ति से लेकर शैक्षिक प्रमाणपत्र की जांच का निर्देश है। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नौगढ़, चकिया, शहाबगंज, नियायमताबाद, चंदौली, बरहनी, चहनिया, धानापुर और सकलडीहा ब्लाक में कस्तूरबा विद्यालय हैं। इन स्कूलों में 50 शिक्षिकाएं तैनात हैं। सभी शिक्षिकाओं के स्कूल स्तर पर जांच शुरू करा दी गई है। साथ ही जो शिक्षिकाएं हाईस्कूल, इंटर की परीक्षा चाहे वह सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से पास हो, उनके शैक्षिक प्रमाणपत्रों को वहां भेजकर जांच कराई जाएगी। इसी तरह स्नातक के अलावा अन्य शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच विश्वविद्यालयों और कालेजों से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed