फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Investigation of disturbances in CM mass marriage started

सीएम सामूहिक विवाह में गड़बड़ी की जांच हुई शुरू

Mon, 12 Sep 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Investigation of disturbances in CM mass marriage started
चंदौली। सदर ब्लाक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दौरान लाभार्थियों के साथ हुई गड़बड़ी की जांच शुरू हो गई है। रविवार को सदर ब्लाक में जांच के लिए पहुंचे उपनिदेशक समाज कल्याण कन्हैया गुप्ता को लाभार्थियों ने अपना दर्द सुनाया।
विज्ञापन

सदर ब्लाक परिसर में दस जून को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ था। इस समारोह में डीएम संजीव सिंह और मुगलसराय से भाजपा विधायक रमेश जायसवाल बतौर अतिथि शामिल हुए,लेकिन शादी संपन्न होने के बाद अफसरों ने गरीब परिवार की बेटियों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती कर दी। जिसको लेकर ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लाभार्थियों ने डीएम संजीव सिंह से मिलकर योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की थी। रविवार को अवकाश के दिन वाराणसी से आए उप निदेशक समाज कल्याण कन्हैया गुप्ता ने लाभार्थियों का बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों का बयान दर्ज कर लिया गया है। मामला संदिग्ध लग रहा है। अब रिपोर्ट को शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed