{"_id":"5727b5094f1c1ba6155cd564","slug":"instructions-to-remove-encroachments-from-ponds","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Tue, 03 May 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी कुमार प्रशांत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने सोमवार को अधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित सड़सा बाबा पोखरे पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने का चंदौली नगर पंचायत के ईओ राजेंद्र प्रसाद को निर्देश दिया। चेताया कि लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
बैठक में चंदासी कोयला मंडी में सड़क के दोनों किनारे डिवाइडर पर पड़ी मिट्टी की सफाई के साथ ही नाले की सफाई के लिए चार मई को अभियान चलाने का निर्देश अधिशासी अधिकारी मुगलसराय को दिया। व्यापारियों द्वारा कोल डिपो के अंदर नाली एवं मार्ग निर्माण की मांग पर डीएम ने निर्देश दिया कि अधिशासी अधिकारी कोल डिपो का सर्वे करा लें तथा प्रस्ताव प्रस्तुत करें। कोयला मंडी में जगह-जगह पौधरोपण कराए जाने का भी निर्देश दिया। डीपीआरओ को निर्देश दिया कि सफाई अभियान में सहयोग के लिए सफाई कर्मियों को तीन मई को नगर पालिका परिषद मुगलसराय में भेज दें। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने जाम की स्थिति दूर करने को कहा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक जियालाल, उपजिलाधिकारी मुगलसराय सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।