फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Instructions to file a case against the operator of the diagnostic center

Chandauli News: डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश

Sun, 10 Nov 2024 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Instructions to file a case against the operator of the diagnostic center
चकिया। नगर के वार्ड नंबर चार में दो बार सीज किए गए डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालन की सूचना मिलने पर एसडीएम ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को मौके पर पहुंचीं एसडीएम दिव्या ओझा ने दोबारा केंद्र को सीज कर दिया। साथ ही संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला संयुक्त अस्पताल के पास कबीर नगर में ग्लोबल डायग्नोस्टिक नामक सेंटर को एडिशनल सीएमओ डाॅ. एसके सिंह ने चार महीने के भीतर दो बार सीज किया। इसके बावजूद पैथोलॉजी सेंटर के संचालक ने ताला तोड़ दिया और फिर से इसका संचालन करने लगा। इसकी शिकायत मिलने पर शनिवार को एसडीएम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गईं। सेंटर पर तीन कर्मचारी दीपक, मोनू और हाजरा बेगम मिलीं, जो कोई कागजात नहीं दिखा सकीं। एसडीएम ने तत्काल सेंटर को सीज कराया और एडिशनल सीएमओ को संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। इस दौरान चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाॅ. विकास सिन्हा और डाॅ. अंशुल सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed