फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Instead of using bulldozers, the government should provide housing to the poor.

Chandauli News: बुलडोजर चलाने की बजाए गरीबों आवास दे सरकार

Fri, 26 Jun 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Instead of using bulldozers, the government should provide housing to the poor.
सकलडीहा ब्लाक पर धरना देते भाकपा माले कार्यकर्ता। संवाद
सकलडीहा। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम की ओर से नामित अधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा।
विज्ञापन


भाकपा माले राज्य स्थाई समिति के सदस्य रामप्यारे राम ने कहा कि सरकार बुलडोजर चलाने की बजाए भूमिहीनों, दलितों व गरीबों को आवास दे। एक जुलाई से लागू हो रहे विकसित भारत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कानून के तहत गरीबों को एक साल का जॉब कार्ड मुहैया कराए। साथ ही न्यूनतम मजदूरी 729 रोजाना देने की मांग की। दो सौ यूनिट बिजली फ्री और मनमाना बिजली बिल वसूली बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने सीलिंग, बंजर, आबादी की जमीन पर बसे लोगों को पट्टा देने की मांग की। इस मौके पर सारनाथ, संजय यादव, डाॅ. उमाकांत चौहान, राजेश गिरी, मुन्नीलाल, सारनाथ, श्यामदेई, संजय यादव, रहमान, चंद्रमा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगढ़ : स्थानीय खंड विकास अधिकारी कार्यालय के समक्ष अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया। इसमें सभा के प्रदेश काउंसिल सदस्य रामेश्वर प्रसाद, भाकपा (माले) के जिला स्थाई समिति सदस्य पतालु गोंड ने कहा कि मजदूरों और किसानों की समस्याओं का समाधान किए बिना प्रदेश में विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed