फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Install stone benches and pots on the corridor

Chandauli News: कॉरिडोर पर लगाएं पत्थर के बेंच और गमले

Wed, 15 Jan 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Install stone benches and pots on the corridor
मिर्जापुर। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को मां विंध्यवासिनी धाम परिसर का निरीक्षण किया। प्रवेश द्वार से लेकर अंदर दर्शन तक करने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। कमिश्नर ने कॉरिडोर में पत्थर के बेंच और गमले लगवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त को व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। दर्शनार्थियों के आने जाने व उनके लिए की जाने वाली व्यवस्था के बारे मेंं जानकारी दी। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मंदिर के आसपास लगे इलेक्ट्रिक हीटरों (विद्युत तापन मशीनों) का निरीक्षण किया। विंध्य कॉरिडोर में कार्यदायी संस्था को गेट पर और परिक्रमा पथ पर पत्थर से बनी बेंच लगवाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर के गेट और मुख्य स्थानों पर पत्थर से बने सुंदर बड़ा गमला लगवाएं और गमले में सुगंधित पौधों को भी लगवाएं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जी लाल ने अलाव के बारे में जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed