{"_id":"6654cd6efabe1bcd9308451a","slug":"inspector-dies-due-to-sunburn-while-on-duty-in-chaundauli-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ड्यूटी के दौरान लगी धूप, दरोगा की मौत; जिला चिकित्सालय ने कर दिया था रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ड्यूटी के दौरान लगी धूप, दरोगा की मौत; जिला चिकित्सालय ने कर दिया था रेफर
Mon, 27 May 2024 11:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 27 May 2024 11:44 PM IST
सार
Chandauli News: ईलाज के बजाय तत्काल रेफर करने में महारथ पाए चिकित्सकों ने शिवधनी को बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। ईलाज के लिए जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिए।
विज्ञापन
मचा कोहराम।
- फोटो : istock
विस्तार
वीआईपी ड्यूटी में पालीटेक्निक मैदान में चकरघट्टा से आये दरोगा का धूप लगने से हालात बिगड़ गयी। साथ में आये पुलिस कर्मियों से। जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। बीएचयू ले जाते वक्त रास्ते में दरोगा ने दम तोड़ दिया।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुनावी सभा सोमवार को मुख्यालय के पालीटेक्निक कॉलेज के मैदान में थी, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था के लिए चकरघट्टा थाने से आए दरोगा शिवधनी यादव भी आए हुए थे। इनकी ड्यूटी वीआईपी गेट के आस पास लगा हुआ था।
चुनावी सभा समाप्त होने के बाद अभी पुलिस कर्मी अपने गंतव्य पर जा रहे थे। उसी दौरान मेन गेट पर शिवधनी यादव को चक्कर की शिकायत हुई। जिसपर साथ के पुलिस कर्मियों ने पास के एक छोटे से पेड़ के नीचे बैठाए, लेकिन हालत खराब होने लगी। आननफानन जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। शिवधनी के मृत्यु की जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इसके साथ ही शिवधनी के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।