{"_id":"67880b98756213447503732a","slug":"inspector-and-constable-were-resting-after-parking-prv-suspended-chandauli-news-c-189-1-chl1001-125998-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पीआरवी खड़ी कर दरोगा, सिपाही कर रहे थे आराम, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पीआरवी खड़ी कर दरोगा, सिपाही कर रहे थे आराम, निलंबित
विज्ञापन
चंदौली। एसपी आदित्य लांग्हे को रात्रि भ्रमण के दौरान बलुआ में एक ही जगह पर पीआरवी खड़ी मिली। उसका लाइन, सायरन और हूटर बंद कर दरोगा और सिपाही आराम फरमा रहे थे। एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीआरबी में तैनात दरोगा भीम प्रसाद और सिपाही राजेश कुमार दुबे को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में खलबली मची हुई है।
जिले के ज्यादातर पुलिसकर्मियों की महाकुंभ में ड्यूटी लगाई गई है। पीआरवी को निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र में सायरन बजाते हुए भ्रमण करें। इसकी जांच के लिए बीते 13 जनवरी को रात में एसपी भ्रमण पर निकले थे। सकलडीहा थाने में तैनात दरोगा भीम प्रसाद व मुख्य आरक्षी राजेश कुमार दूबे की रात में पीआरवी में ड्यूटी लगी थी। रात में जांच के दौरान पता चला कि सकलडीहा थाना क्षेत्र के सघन तिराहा पर पीआरवी खड़ी है। उसकी लाइट, हूटर और सायरन सभी बंद थे। इस पर एसपी ने बुधवार को दोनों को निलंबित कर दिया। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश भी दिया है। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि दरोगा और आरक्षी को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है। किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।