फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Inscribed in the way of sacrifice today

खुदा की राह में कुर्बानी आज

Tue, 13 Sep 2016 01:31 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 13 Sep 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Inscribed in the way of sacrifice today
सेंवई की खरीदारी करते लोग।
कुर्बानी का पर्व बकरीद (ईद उल अजहा) मंगलवार को मनायी जाएगी। ईदगाहों में नमाज अदा करने के बाद जानवरों की कुर्बानी दी जाएगी। सोमवार को इसकी तैयारी पूरी हो गई है। ईदगाहों की पास साफ सफाई की गई है। वहीं कुर्बानी के लिए पूर्व संध्या पर बकरों की जमकर खरीद फरोख्त हुई। वहीं बाजार में सेवई, नए कपड़ों की खरीददारी के लिए भी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

इब्राहिम अलेह इस्लाम द्वारा अपने बेटे की कुर्बानी देने की याद में प्रति वर्ष कुर्बानी पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष मंगलवार केे यह पर्व मनाया जाएगा। हालांकि इसकी तैयारी पूर्व में ही शुरू हो गई थी। लोगों ने बनारस स्थित बकरा मंडी से बकरों की खरीद की है। यही नहीं नगर में भी इक्का दुक्का स्थानों पर बकरा मंडी सजाई गई। सोमवार को यहां बकरों को खरीदने के लिए भीड़ जुटी। सूत्रों के अनुसार चार हजार से 25 हजार तक के बकरों की खरीद फरोख्त की गई है। वहीं बाजार में बकरीद की पूर्व संध्या जामा मस्जिद के आस पास सेवइयों की दुकानें सजी। यहां देर रात तक खरीददारी के लिए चहल पहल रही।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed