{"_id":"61253b488ebc3e7a0705dc76","slug":"innocent-dies-of-diarrhea-15-people-sick-chandauli-news-vns60773076","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से पीड़ित मासूम की मौत, 15 लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से पीड़ित मासूम की मौत, 15 लोग बीमार
विज्ञापन
कमालपुर। बारिश के इस मौसम में साफ-सफाई की कमी और गंदा पानी पीने से डायरिया का असर जिले में बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों नौगढ़ ब्लाक के गांवों में कई लोग बीमार हुए थे। वे पूर्ण रूप से ठीक भी नहीं हुुए कि इलिया क्षेत्र में लोगों के बीमार होने की सूचनाएं मिलने लगीं। अब ताजा मामला कमालपुर का है। यहां के अनुसूचित बस्ती में डायरिया से एक मासूम की मौत और 15 लोगों के बीमार होने की बात है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौत का कारण अन्य बीमारी मान रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार एक सप्ताह पहले ही यहां के लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए थे। पास के निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। बीते रविवार को डायरिया से पीड़ित दो वर्षीय आहान पुत्र इम्तियाज की मौत हो गई। ग्राम प्रधान सुदामा जायसवाल ने बताया कि डायरिया के कारण ही उसकी मौत हुई है। स्वास्थ्य टीम के लिए एएनएम से बात की गई है, लेकिन मंगलवार की शाम तक कोई नहीं आया। यहां के रामअवतार ने बताया कि उनके घर से दो लोग बीमार थे। दोनों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में हुआ। यहां सुशीला देवी (50), विवेक कुमार (24), लालजी राम(65), गीता देवी (34), रूबी (15), पिंटू (38), पूर्णमति (63), अजय कुमार (17), चंद्रबली (7), राम आशीष (45), झूरी राम (68), रीशू (4), संजना (5), शिवांश (18), कन्हैया राम (62) बीमार हैं। इनका इलाज पास के निजी अस्पतालों में हो रहा है। सुनील कुमार, धर्मेद्र भारती ने स्वास्थ्य टीम को गांव में कैंप करने की मांग की है। कहा कि यदि समय से सभी का इलाज हो और दवा का छिड़काव हो तो अन्य लोग बीमार होने से बच जाएंगे।