फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Inlaid lock on power sub-station

बिजली उपकेंद्र पर जड़ा ताला 

Sat, 04 Jun 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sat, 04 Jun 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Inlaid lock on power sub-station
उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते लोग
 सकलडीहा विद्युत  उपकेन्द्र पर शुक्रवार को धरहरा गांव के मड़इया बस्ती के ग्रामीणों ने  पहुंचकर तालाबंदी कर विरोध जताया। 
विज्ञापन

   उनका आरोप था कि पिछले एक सप्ताह से  सूचना के बाद भी विद्युत कनेक्शन नहीं जोड़ रहा है। तालाबंदी से बिजली  कर्मचारी हलाकान रहे। वहीं सूचना पर पहुंचे  विभागीय अधिकारियों के जल्द कार्रवाई के आश्वासन पर एक घंटे बाद ताला खोल दिया।
सकलडीहा विद्युत उपकेन्द्र का धरहरा गांव का  मड़इया यादव बस्ती को बिजली आपूर्ति करने वाला विद्युत पोल व तार पिछले  दिनों आयी आंधी में टूट गया था। इसके कारण विद्युत आपूर्ति ठप थी। यादव बस्ती के धनंजय व बबलू ने बताया कि आंधी के दौरान एक पोल टूट गया था। जिस पर वहां नया पोल लगाये जाने के लिए उपकेन्द्र पर शिकायत दर्ज कराई गई। कई दिन गुजरने के बाद भी  कोई कर्मचारी वहां नहीं गया। इस पर ग्रामीणों ने एक पोल व कुछ तार लगा दिया, लेकिन तार व ट्रांसफार्मर से कनेक्शन कर्मचारियों ने नहीं जोड़ा। 
विज्ञापन

 इससे ग्रामीण काफी  संख्या में विद्युत उपकेन्द्र पर आ धमके तथा कार्यालय में बैठे  कर्मचारियों को बाहर कर तालाबंदी कर विरोध करना शुरू कर दिया। एसडीओ प्रशांत कुमार ने मौके पर पहुंचकर आन्दोलित  ग्रामीणों को अविलंब कनेक्शन जोड़ने का आश्वासन दिया। इस बाबत एसडीओ ने बताया कि शनिवार को कनेक्शन जोड़ दिया जायेगा। इस दौरान सुरेन्द्र यादव,  मुख्तार यादव, छोटे, सोनू, अरविन्द, कमलेश, योगेन्द्र, मधुप, चन्दन, धनंजय  आदि रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed