फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Injured due to truck grip

ट्रक के धक्के से वृद्ध घायल

Fri, 20 Mar 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Injured due to truck grip
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के ताराजीवनपुर चौराहे पर गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से सायकिल सवार वृद्ध घायल हो गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्रेकर की मांग को लेकर अलीनगर सकलडीहा मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर आधे घंटे बाद पहुंचे चौकी इंचार्ज ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

तारापुर गांव निवासी वर्षीय सर्फुल्लाह (70) साइकिल से सड़क पर कर रहा था। उसी समय वह अलीनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलावस्था में उसे समीप के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। साथ ही दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक के ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों लेन पर जाम की स्थिति बनी रही। आधे घंटे बाद पहुचे चौकी प्रभारी राजेश त्रिपाठी के समझाने बुझाने के बाद और ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद जाम समाप्त हुआ। सड़क जाम करने वालों में उमेश तिवारी, शैलेंद्र पांडेय, विशाल, अमन तिवारी, कृष्णा मुरारी तिवारी, नीलेश सिंह, आनंकद तिवारी, मुख्तार अंसारी, छोटेलाल, टभारत तिवारी, गिरीश तिवारी, रोहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed