फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Information commission imposed a fine of 25 thousand on the divisional engineer

Chandauli News: सूचना आयोग ने मंडलीय अभियंता पर लगाया 25 हजार का जुर्माना

Sun, 04 Dec 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Information commission imposed a fine of 25 thousand on the divisional engineer
पीडीडीयू नगर। राज्य सूचना आयोग ने चंदौली में लगाए गए हैंडपंपों की सूचना न देने पर मंडलीय अभियंता, यूपी एग्रो, वाराणसी पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। वहीं वाराणसी जिलाधिकारी को यह जुर्माना वसूलने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

चंदौली जिले के चहनिया विकासखंड के भलेहटा गांव निवासी दीपेश कुमार सिंह ने 2016 में सूचना के अधिकार के तहत चंदौली में यूपी एग्रो द्वारा लगाए गए पूरे हैंडपंपों की सूचना मंडलीय अभियंता, यूपी एग्रो, वाराणसी से मांगा था। लेकिन मंडलीय अभियंता ने यह सूचना नहीं दी। जिसके बाद दीपेश ने अपील किया। अपील के बाद भी कई तारीखेें पड़ती रहीं और मामला टलता रहा पर मंडलीय अभियंता ने सूचना नहीं दी। दीपेश ने फिर आपत्ति दाखिल की, जिसका जवाब न देने पर राज्य सूचना आयोग ने मंडलीय अभियंता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए वाराणसी जिलाधिकारी को इसकी वसूली के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed