{"_id":"6212918cfe246f14a55edfec","slug":"independents-will-get-the-desired-symbol-chandauli-news-vns639524853","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दलियों को मिलेगा मनचाहा सिंबल, 21 को चिन्ह आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दलियों को मिलेगा मनचाहा सिंबल, 21 को चिन्ह आवंटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। जनपद में चारों विधानसभा में सात मार्च को होने वाले मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। सोमवार को नाम वापसी के साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न बांटा जाएगा। निर्दलीय प्रत्याशी मनचाहा चुनाव चिह्न प्राप्त कर सकते हैं। आरओ (रिटर्निंग अफसर) की ओर से प्रत्याशियों को विकल्प दिए जाएंगे। आयोग से निर्धारित स्वतंत्र चुनाव चिह्न में किसी एक का चुनाव किया जा सकता है। ये चिह्न ईवीएम के बैलेट यूनिट में रहेगा।
जनपद के मुगलसराय, सकलडीहा, सैयदराजा व चकिया विधानसभा सीट पर कुल 45 प्रत्याशी ताल ठोंकने के लिए चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। हालांकि अभी नाम वापसी की तिथि बाकी है। इसके बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी। चुनाव मैदान में सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के साथ ही निर्दल प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को पार्टी का सिंबल मिलेगा। लेकिन निर्दल उम्मीदवारों को आयोग की ओर से दिए गए चुनाव चिह्न में किसी एक को चुनना होगा। इसके लिए 21 फरवरी को नाम वापसी के बाद आरओ की ओर से निर्दल प्रत्याशियों को चिह्न दिए जाएंगे। उनके सामने कई विकल्प होंगे। इसमें जो भी पसंद होगा। उसका चुनाव कर सकते हैं। नाम वापसी के बाद आरओ प्रत्याशियों को सिंबल आवंटित करेंगे। इसके बाद बाकायदा सिंबल के साथ प्रत्याशियों की सूची नामांकन कक्ष के बाहर चस्पा की जाएगी। इससे पारदर्शिता बरकरार रहेगी। जिला उप निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में प्रशासन जुटा हुआ है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव चिह्न का आवंटन व अन्य प्रक्रियाएं पूरी कराई जाएगी।
चंदौली। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान कार्मिकों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूर्ण कराने की तैयारी में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। रविवार को अवकाश होने के बाद भी विकास भवन सभागार से मतदान कार्मिकों को ड्यूटी वितरित की गई। जनपद के चारों विधानसभा में अंतिम चरण में सात मार्च को मतदान होना है। इसके लिए जिले में 1694 बूथ बनाए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी व कार्मिक प्रभारी अजितेंद्र नारायण ने कहा कि मतदान कराने के लिए लगाए गए कार्मिक अपना ड्यूटी प्राप्त कर लें। निर्वाचन ड्यूटी से भागने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।