फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Increase in number of patients suffering from viral fever, cough and diarrhea

Chandauli News: वायरल फीवर,,खांसी,डायरिया के बढे़ मरीज

Sun, 31 Aug 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Increase in number of patients suffering from viral fever, cough and diarrhea
चंदौली। तेजी से बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बदली और बरसात से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों प्रतिदिन 1400 से ज्यादा मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इनमें से सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश, पेट दर्द और डायरिया से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि पर्ची काउंटर से लेकर चिकित्सक कक्ष तक लंबी कतारें लग रही हैं। पैथोलॉजी लैब में भी जांच कराने वालों की भीड़ बढ़ गई है। यहां मलेरिया, डेंगू और टायफाइड की जांच प्राथमिकता से कराई जा रही है, ताकि समय रहते गंभीर बीमारियों की पहचान हो सके।--------वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. सत्य प्रकाश और डॉ. आर.के. वर्मा ने बताया कि बदलते मौसम की वजह से वायरल संक्रमण और पेट की बीमारियों में तेजी से इजाफा हुआ है। रोजाना करीब 300 से ज्यादा मरीज केवल वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और पेट दर्द के अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि लोग अक्सर लापरवाही बरतते हैं, जिससे बीमारी और गंभीर हो जाती है। चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ-साथ सावधानी बरतने की सलाह भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और उपचार से बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। ठंडी सामग्री, बाजार का भोजन और तैलीय पदार्थ खाने से बचें। बुखार-खांसी होने पर खुद को क्वारंटीन कर लें।
किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल या चिकित्सक से संपर्क करें। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर इलाज में देरी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed