फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Increase immunity by staying stress free

तनाव मुक्त रहने से भी बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

Sat, 13 Jun 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Increase immunity by staying stress free
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दवाईयों की लगातार खोज की जा रही है। ऐसे में जब तक इसकी उचित दवाई नहीं मिल जाती तब तक आवश्यक है कि हर इंसान अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए। इसके लिए आवश्यक है कि सबसे पहले वह तनाव से मुक्त रहे। यह बातें शनिवार को राजकीय महिला चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डा. राजेश अग्रेया ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हर किसी को सुबह उठकर व्यायाम और योग करना चाहिए। इससे जीवन में एकाग्रता बढ़ती है वहीं रोग से लड़ने की क्षमता पैदा होती है। बताया कि विटामिन सी से जुड़े फलों का अवश्य सेवन करें। इसके लिए नींबू, आंवला, संतरा प्रमुख रूप से लें। चिकित्सक ने बताया कि ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें। फ्रिज का ठंडा पानी, आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक आदि न पीए। हो सके तो सुबह और शाम को गर्म पानी अवश्य पीये या फिर गर्म पानी करके उसकी भाप लें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पेट भर भोजन करें। कहा कि तनाव मुक्त रहने के लिए अच्छी नींद लेना भी जरूरी है। नींद के अभाव में इंसान दिनभर तनाव में रहता है और इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed