{"_id":"5fd2771b8ebc3e410458a885","slug":"income-tax-team-continues-to-investigate-on-the-second-day-it-is-suspected-of-tax-evasion-of-crores-chandauli-news-vns5627569140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर टीम दूसरे दिन भी करती रही जांच, करोड़ों की कर चोरी का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर टीम दूसरे दिन भी करती रही जांच, करोड़ों की कर चोरी का अंदेशा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । पीडीडीयू नगर और गोरखपुर के सीमेंट कारोबारी के यहां बुधवार को शुरू हुई छापे की कार्रवाई बृहस्पतिवार देर रात तक चलती रही। आयकर विभाग जबलपुर के ज्वाइंट डायरेक्टर आशीष कुमार डेहरिया ने बताया कि सीमेंट फैक्ट्री संचालकों द्वारा क्लींकर की नगद खरीद में बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी के साथ कर चोरी की गई है। कहा कि जांच पूरी होने में दो से तीन दिन तक का समय लग सकता है।
आशीष कुमार डेहरिया ने बताया कि सतना स्थित केजीएस ग्रुप सीमेंट इंडिया लिमिटेड के यहां बड़े पैमाने में क्लींकर की नगद खरीद की जा रही थी। दरअसल इस ग्रुप का प्लांट 600 हेक्टेयर में फैला है। जहां लाइम स्टोन की 16 माइन्स हैं। इन माइन्स से निकलने वाले लाइम स्टोन से क्लींकर तैयार किया जाता है। क्लींकर के साथ अन्य सामान को मिलाकर सीमेंट तैयार होता है। आरोप है कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के बड़े कारोबारी विक्रम चौधरी और विष्णुकांत अग्रवाल समेत गोरखपुर जिले के सीमेंट फैक्ट्री संचालक सुनील क्लींकर की खरीद केजीए ग्रुप से करते थे। नगद खरीद के दौरान जहां जीएसटी चोरी होती थी, वहीं आरोप है कि क्लींकर से सीमेंट बनाकर उसे नगद ही बेच दिया जाता था। इसके पूरे मामले में जीएसटी के साथ सीमेंट बेचकर हुए मुनाफे पर टैक्स चोरी भी की जाती है।
पीडीडीयू नगर। सीमेंट बनाने में क्लींकर का इस्तेमाल होता है। सीमेंट फैक्ट्री संचालक लाइम स्टोन से बनने वाले क्लींकर को फैक्ट्री में लाया जाता है। इसके बाद इसमें अन्य आवश्यक सामग्री को मिला कर सीमेंट तैैयार किया जाता है। संवाद