फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Income certificate issued twice in a month for the same person

Chandauli News: एक महीने में एक ही व्यक्ति का दूसरी बार जारी हुआ आय प्रमाणपत्र

Thu, 09 Oct 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Income certificate issued twice in a month for the same person
नौगढ़ तहसील के बजरडीहा गांव में एक ही व्यक्ति का एक माह के भीतर दूसरी बार आय प्रमाणपत्र बन गया है। नियम के अनुसार एक बार आय प्रमाण पत्र बनने के बाद दूसरी बाद तीन वर्ष बाद जारी किया जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में एक ही व्यक्ति का दूसरी बार आय प्रमाण पत्र जारी होना आश्चर्य का विषय है। बजरडीहा गांव निवासी रामा ने जून माह में आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

लेखपाल जावेद की रिपोर्ट पर 7 जून 2025 को आय प्रमाणपत्र जारी किया गया। इसमें रामा की वार्षिक आय 48 हजार दर्शाई गई। इसके बाद जुलाई माह में एक बार फिर रामा ने आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भी 42 हजार रुपये वार्षिक आय दर्शाता आय प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। अधिवक्ता रामचंद्र यादव ने इसकी शिकायत करते हुए लेखपाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रशासन से जांच की मांग की है।

इस संबंध में एसडीएम विकास मित्तल ने कहा कि एक ही व्यक्ति की एक माह में दूसरी बार आय प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जा सकता है। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित लेखपाल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed