फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Inaugurated and laid foundation stones of the streets

सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Mon, 05 Dec 2016 01:19 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 05 Dec 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री और सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने रविवार की रात कृषि विज्ञान सभागार में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन

सांसद डा महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अस्थाई खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा 1541.39 लाख रुपये की लागत से निर्मित 42.78 किमी लंबाई की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त 1949.13 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 38.025 किमी लंबाई के सड़क मार्गों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इसमें सकलडीहा बसंतपुर से नदरा मार्ग, सकलडीहा, नोनार से जेगुुरी, धानापुर से नगवां और चहनियां से नदेसर मार्ग शामिल है। इस दौरान सांसद की अध्यक्ष में जिला विद्युत समिति ने जिले में विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु केंद्र सरकार की योजनाओं पंडित दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना और आईपीडीएस योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों का अनुमोदन भी किया गया। इस अवसर पर विधायक सुशील सिंह, सर्वेश कुशवाहा, साधना सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन योजनाओं के तहत 96 गांवों का विद्युतीकरण और पड़या तथा सेमरा में नए विद्युत उपकेंद्र शामिल हैं। इस अवसर पर विधायक मनोज सिंह, एसई विकास कपूर, एसईएन रामकुमार, भाजपा के प्रमोद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed